लोक कला संस्थान अजमेर द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को रंगों के साथ खेलने और उनकी कलात्मक सृजन क्षमता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल्याण संस्थान, पसंद नगर कोटडा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई l
रंगों के साथ खेलो और सीखो कार्यशाला में कलाकार संजय कुमार सेठी बच्चों को अपनी हाथों की उंगलियों से पानी के अंदर मछलियां, पेड़ों पर चिड़कलीया और बच्चों के हाथों में गुब्बारे कलाकृतियों का सर्जन किया गया l कलाकार प्रकाश जी नागोरा, छवि दगदी, लक्षिता मंगल ने नन्हे कलाकारों के साथ पेंटिंग बनवाई l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालदीप ग्रुप की नीलू गुप्ता
सहयोगी साथी मंजू जैन, सुमन बम उपस्थित रहे l सीमा जैन द्वारा बच्चों के लिए ड्राइंग की सामग्री प्रदान की गई l कल्याण संस्थान के अध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में बच्चों के लिए बेकार सामग्री से घरेलू उत्पाद निर्माण की कार्यशाला आयोजित की जाएगी l कार्यक्रम में योगेश गोड, सीमा , अलका मूंदड़ा, भावना महेश्वरी, डिंपल मोदी, आदित्य गुप्ता ,मुकेश महेश्वरी उपस्थित थे l
Sanjay Sethi
9414002387