अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के दो दिन के कार्यक्रमों का समापन

पुष्कर में किया दीपदान और महा आरती का आयोजन।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अजमेर ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। दो दिन के कार्यक्रम रखे गए। शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राजस्थान प्रदेश 2022-2024 सत्र की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को इस बार अजमेर शहर से चुना गया है। इसलिए अजमेर शाखा ने राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इस बार पृथ्वीराज चैहान की नगरी – अजयमेरु में रखना सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम को दो दिन के उत्सव की तरह मनाया गया। 22 मई 2022 को पुष्कर में 500 दीपको का दीपदान और महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र अध्यक्ष नीरा जी बथवाल (रांची) उपस्थित रही। पुष्कर सरोवर की पूजा कर सभी सदस्यों ने भजनों से जयपुर घाट के भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
23 मई 2022 को फाॅयसागर स्थित हंस पैराडाइज में ‘इन्द्रधनुष’ कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरा जी बथवाल अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रही। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि प्रीति चौधरी एडिशनल एसपी कमांडेंट आरपीटीएस, किशनगढ़ व प्रियंका जी रघुवंशी एडिशनल एसपी कमांड एण्ड कंट्रोल, अजमेर रही।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि – श्रीमती रूबी जी जैन (पार्षद), नलिनी जी शर्मा (पार्षद),मधु जी खण्डेलवाल (संस्थापिका अजमेर लेखिका मंच), डाॅ. विनीता आशित जैन (चिकित्सक) रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – मंजू जी भराड़िया (भवानीमण्डी) ने की।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष – नमिता खण्डेलवाल, प्रदेश सचिव – डाॅ. रानू गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष – अनीता गुप्ता को नीरा बथवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ दिला कार्यभार सौंपा।
कार्यक्रम की शुरुआत ओम् जाप, गणेश वंदना व सरस्वती चालीसा के साथ हुई और कार्यक्रम के समापन वंदे मातरम गीत के साथ। चार प्रमुख प्रकल्प अंगदान, देहदान, बाल विकास, पर्यावरण, महिला सशक्ति करण को ध्यान में रखकर इंद्रधनुष कार्यक्रम को तैयार किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष – उषा रांदड़, मीनाक्षी, प्रदेश संपादिका – अम्बिका हेड़ा (अजमेर), सलाहकार संपादिका उर्मिला औदिच्य, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख – अंजू जाजू (अजमेर), महिला सशक्तिकरण – अनीता सुराणा, बाल विकास प्रमुख – नीना महेश्वरी, अंगदान रक्तदान – शोभा खण्डेलवाल, नेत्रदान – मालती अग्रवाल, विशेष समिति के तहत सदस्यता विस्तार – मंजू जी तोषनीवाल, साहित्य विस्तार अम्बिका हेड़ा (अजमेर), स्वास्थ्य विस्तार – शैलजा सोमानी, आध्यात्मिक चिंतन – बसंती देवी, वित्त प्रबंधक – रीना मालपानी, संबंध समन्वय – रेखा खुटेटा ने शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाला।
औरत के सात रंगो को दिखाते हुए सभी प्रकल्पों को महत्व दिया गया और गानों के माध्यम से सभी प्रकल्पों के महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम में – कोटा, बूंदी,, भवानी मंडी, उदयपुर, जयपुर, किशनगढ़, चित्तौड़, भीलवाड़ा शाखा से सदस्य सम्मिलित हुए।
शाखा सदस्यों: सुनीता बढ़ाया, सुशीला शर्मा, रेनू सेन, दर्शना खण्डेलवाल,रेखा खण्डेलवाल, किरण गोयल, कल्पना गुप्ता, शेफाली खण्डेलवाल, अंजू जाजू उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संयोजन रागिनी खंडेलवाल अजमेर शाखा सचिव द्वारा किया गया |
सभी शाखा सदस्यों ने पहुंचकर कार्यक्रम सफल बनाया।

error: Content is protected !!