मांगीतुंगी तीर्थ महा आयोजन में प्रदीप पाटनी एवं डॉ आर के गोधा राजस्थान प्रभारी मंत्री बने

ऋषभ गिरी मांगीतुंगी तीर्थ मैं 1008 भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा 108 फीट प्रतिमा का 6 वर्षीय आयोजन महोत्सव 15 से 30 जून 2022 तक संपन्न होने जा रहा है
*इस महा आयोजन में अजमेर के ही बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रदीप पाटनी एवं सोनी नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष डॉ आर के गोधा को राजस्थान प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया है
ज्ञात हो गणिनी प्रमुख 105 श्री ज्ञानमती माताजी की मंगल प्रेरणा से 108 फीट ऊंची प्रतिमा मांगीतुंगी तीर्थ में प्रतिष्ठित की गई थी उसी प्रतिमा के 6 वर्ष पूर्ण होने पर एक महान आयोजन के माध्यम से पूरा भारत वर्ष 15 से 30 जून तक मांगीतुंगी तीर्थ में होने वाले अद्भुत आयोजन में भाग लेने जा रहा हैं उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वास्तिक रविंद्र कीर्ति स्वामी जी ने दी
आयोजन समिति के राजस्थान प्रभारी मंत्री श्री प्रदीप पाटनी एवं डॉ आर के गोधा ने समस्त राजस्थान वासियों को इस विशाल आयोजन में भाग लेने की अपील की है

error: Content is protected !!