सम्राट पृथ्वीराज चौहान मैराथन दौड़ गुरूवार को

अजमेर 26 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के अन्तर्गत गुरूवार 26 मई गुरूवार को चन्द्रवरदाई नगर स्थित पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम पर मैराथन दौड़ आयोजित की जायेगी। यह दौड़ प्रातः 6ः30 बजे प्रारंभ होगी।
आयोजन समिति के संयोजक विनीत लोहिया के अनुसार पुरूष, महिला, छात्र व छात्रा वर्ग के लिए आयोजित यह दौड़ चन्द्रवरदाई नगर स्थित स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होगी लगभग 3 किमी से अधिक दूरी के लिए निर्धारित मार्ग पर धावकों को दौड़ना होगा। यह दौड़ मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर स्टेडियम के पास सड़क मार्ग से होती हुई पुनः स्टेडियम के मुख्य द्वार पर सम्पन्न होगी। इस दौड़ के लिए कोई भी नगरवासी भाग ले सकेगें, दौड़ में भाग लेने के लिए 30 मिनिट पूर्व उपस्थित होकर आयोजन समिति को अपना दर्ज कराना होगा।
आयोजन समिति के सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी के अनुसार नगर निगम, अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शौध केन्द्र, मदस अजमेर एवं समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत 26 मई को मैराथन दौड़ आयोजित होगी, इसमें विभिन्न वर्गों के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले धावक-धाविकाओं को 29 मई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पृथ्वीराज स्मारक पर पुरस्कृत किया जायेगा। जिसे भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
इस दौड़ हेतु राजस्थान पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हाड़ी रानी बैटालियन, जी.आर.पी., जिला खेल-खूद प्रशिक्षण केन्द्र, रेल्वे अजमेर मंडल, महाविद्यालय, विद्यालयों से पुरूष, महिला, छात्र व छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। दौड़ में भाग लेने वाले सभी धावक-धाविकाओं के लिए पानी की व्यवस्था, अजमेर सरस डेयरी की ओर सभी धावक-धाविकाओं को छाछ व लस्सी की व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है।

विनीत लोहिया
9549860966

error: Content is protected !!