आज दिनांक 25 मई 2022 – मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय स्थित श्री जी.एल.ओ. षिव मन्दिर की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 8ः00 बजे हवन का आयोजन किया गया तत्पष्चात् पूर्ण आहूति हुई जिसमें मण्डल रेल प्रबन्धक नवीन कुमार परषुरामका, श्रीमती रंजनी परषुरामका, संजीव कुमार अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, भारत भुषण, अरूण गुप्ता, सी.पी. निर्वाण, श्रीमती अंजू चौधरी व श्रीमती वत्सलासिंह सहित रेल कर्मचारियों ने पूर्ण आहूति में सम्मिलित होकर धर्मलाभ कमाया तत्पष्चात् महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए हुए अजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 1972 में मन्दिर की स्थापना के समय मौजूद रघुनन्दन प्रसाद गौड व उनकी धर्मपत्नी तथा अमरनाथ शर्मा भी आज 50 वर्ष पूर्ण होने पर हवन में उपस्थित रहे। यह प्राचीन मन्दिर सैकड़ो रेल कर्मचारियों व शहरवासियों की आस्था का प्रतीक है तथा षिवरात्री व सावन में हर वर्ष मन्दिर में भोलनाथ की विषेष पूजा अर्चना की जाती है। इसी के चलते आज मन्दिर के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कर्मचारियों में खुषी व्याप्त है।
आज के कार्यक्रम में मन्दिर समिति के पदाधिकारियों सहित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
अजीत सिंह
सचिव
मो. 9829961955