आज दिनांक 28 मई 2022 – अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सागर मीणा द्वारा माननीय स्वायत्त शासन विभाग मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर अजमेर शहर में हो रहे अवैध निर्माण बाबत् पत्र लिखकर इन पर कार्यवाही करने का निवेदन किया।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि अजमेर शहर में धडल्ले से अजमेर नगर निगम की आंख के नीचे अवैध काॅम्पलेक्स व दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। जहाॅं एक ओर अजमेर स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है वही एक तरफ अधिकारियों की मिलीभग से इन अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलन्द कर रहे है जिसमें मेवाड हाॅस्पिटल के पास सावित्री काॅलेज के सामने आठ मंजिला अवैध निर्माण धडल्ले से हो रहा है, सावित्री चैराहे पर औरा होटल कुछ समय पहले ही निगम के द्वारा अवैध बताकर सीज की गई थी वह भी मिलीभगत कर होटल किस आधार खोली व बंद की यह सिर्फ निगम के कुछ अधिकारियों को ही पता है, वैषाली नगर स्थित चैराहे पर मान्यवर होटल भी अवैध बना हुआ है जहाॅं नियम के चले पार्किंग की व्यवस्था नहीं तथा वैषाली नगर स्थित होलट ब्राविया भी नियम विरूद्ध चल रहा है जिस होटल के बैसमेन्ट में नियम के अनुसार पार्किंग होनी चाहिये वहाॅं अवैध रूप से कपड़े व अन्य दुकाने धडल्ले से चल रही है जिस कारण होटल के वाहन रोड पर दोनो तरफ खडे करके रास्त अवरूद्व कर देते है जिसे निगम के अधिकारी द्वारा अनदेखी कर इनका हौसला बुलन्द कर रही है। इसी तरह से अजमेर में चन्द्रवरदाई नगर स्थित अवैध जिम को निगम द्वारा बंद करके पुनः कार्यवाही करे बिना खोल दी है। इसी के चलते आज इन अवैध निर्माण की कार्यवाही हेतु माननीय स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री माननीय शांति धारीवाल को पत्र लिखकर इन पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया। साथ ही निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ पर उचित कार्यवाही की मांग की ताकि भविष्य में अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलन्द होने पर अंकुष लग सके।
(सागर मीणा)
निवर्तमान सचिव,
शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर
मो. 9602935113