वीर सावरकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

केकड़ी 28 मई (पवन राठी)हिन्दू महासभा केकड़ी द्वारा वीर सावरकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई।विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ एवम डॉ मुकेश माथुर ने वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत शर्मा ने सावरकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अग्रिम पंक्ति का स्वतंत्रता योद्धा बाताया ।इसके साथ ही कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई के साथ साथ अस्पृश्यता की लड़ाई भी सावरकर ने लड़ी थी।
सावरकर दुनिया के अकेले आजादी के आंदोलन के योद्धा थे जिन्हें दो बार आजीवन कारावास की सजा मिली।इसके साथ ही हिन्दू राष्ट्र की विचारधारा(हिंदुत्व)को विकसित करने का पूर्ण श्रेय भी सावरकर को ही जाता है।
कार्यक्रम में गजराज सिंह कानावत शिव प्रताप सिंह राठौड़ शंकर लाल मेरुठा उदयराम शिवानी सुभाष सोनी
अमरचंद मेघवंशी हरिराम खंडेलवाल जगदीश पुरोहित आशाराम मीणा मुकेश माली सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!