केकड़ी 29 मई(पवन राठी)माहेश्वरी समाज का वंशोतपत्ति दिवस महेश जयंती माहेश्वरी मंडल एवम माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।
महेश जयंती कार्यक्रमो के बारे में माहेश्वरी प्रगति मंडल अध्यक्ष पवन कुमार राठी ने बताया कि 1 से 9 जून तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।इनका विधिवत शुभारंभ 1 जून को प्रातः ढंड का रास्ता स्थित महेश वाटिका पर प्रातः 7 -15 बजे माहेश्वरी मंडल प्रगति मंडल महिला मंडल एवम समस्त माहेश्वरी समाज के बंधुओ की उपस्थिति में ध्वजा रोहण से होगा।उसके बाद
विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं 8 जून तक आयोजित की जाएगी।ये सभी नव युवक मंडल एवम महिलाओं की प्रतियोगिताएं महिला मंडल के तत्त्वावधान में होगी।सभी कार्यक्रमो के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की जाकर उन्हें उत्तरदायित्व सौंपा जा चुका है।
माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि 9 जून को प्रातः पुरानी केकड़ी स्थित माहेश्वरी भवन में गौरी शंकर महादेव की पूजा अर्चना की जाएगी।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा घंटाघर के पास नुवाल गली से प्रातः 8-15 बजे से शोभा यात्रा सुसज्जित झांकियों युक्त निकाली जाएगी जो जूनिया गेट होकर प्रगति मंडल संस्थान भवन पंहुचेगी जंहा भगवान महेश की पूजा अर्चना की जाएगी और जलपान के बाद महेश वाटिका के लिए प्रस्थान करेगी।
शोभा यात्रा के महेश वाटिका पंहुचने पर 11 बजे वंहा पूर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना आरती की जाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।दोपहर 1 से 4 बजे तक भजन संगीत के कार्यक्रम होंगे।
महिला मंडल के तत्त्वावधान में 6 से 8 जून तक गीता भवन में दोपहर नानी बाई को मायरो कथा आयोजित की जाएगी।कथा वाचक बाल व्यास श्री अवधेश जी होंगे।
महेश जयंती का मुख्य समारोह महेश वाटिका में 9 जून को अपरान्ह 4 बजेश्री नोरतमल बियाणी के मुख्य आतिथ्य सत्यनारायण न्याति की अध्यक्षता एवम श्री शिवजीराम सोमानी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं (सत्र 2019-20-2020-21व सत्र 2021-22) समाज के 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर 9 जून को दोपहर एवम सांयकाल सामुहिक भोज का भी आयोजन होगा।