श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में आज एक आवश्यक सभा मैं श्री सुनील बड़जात्या (होकरा) को चतुर्मास 2022 का चातुर्मास अध्यक्ष बनाया गया
महामंत्री महावीर अजमेरा ने बताया कि कि इस वर्ष 2022 में गणिनी आर्यिका 105 संगम मतीमाताजी ससंघ का पावन चतुर्मास होने जा रहा है इस चतुर्मास की संपूर्ण बागडोर संभालने के लिए श्री सुनील जी बड़जात्या को सभा में सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया
वर्तमान में माताजी का प्रवास मोजमाबाद अतिशय क्षेत्र में हो रहा है और कुछ दिनों पहले ही मंच के माध्यम से अजमेर चतुर्मास का श्रीफल माता जी को अर्पित किया गया था आगामी 4 जून श्रुत पंचमी को उन्हें अजमेर समाज का श्रीफल अर्पित किया जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम में जाने हेतु बस का आयोजन भी मंच के माध्यम से किया जा रहा है बड़ा धड़ा पंचायत नसिया जी में आयोजित इस आवश्यक सभा में कमल बड़जात्या सुनील पल्लीवाल मनीष पाटनी कमल सोगानी गौरव पाटोदी चंकी सेठी माणक बड़जात्या अशोक अजमेरा विपिन चांदीवाल अवि सोगानी अनुराग बोहरा प्रीति बड़जात्या आदि उपस्थित थे
श्री सुनील बड़जात्या ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मंच के माध्यम से दी गई है उसे में तल्लीनता के साथ निभाऊंगा देव शास्त्र गुरु की सेवा में समर्पित होकर कार्य करूंगा एवं माताजी के चतुर्मास को भव्यता प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग समाज को साथ लेकर दूंगा
महामंत्री
महावीर अजमेरा
श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच अजमेर