नामदेव छीपा समाज की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

केकड़ी 29 मई (पवन राठी)नामदेव छीपा समाज की कार्यकारिणी की बैठक समाज के भवन में अध्यक्ष सोहन लाल बाकलीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मंत्री कृष्ण गोपाल जोशी द्वारा गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद जोशी द्वारा वर्ष 2021-22का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।बैठक में वर्ष 2022-23की नई योजनाओ पर विचार किया गया और पूर्व में करवाये गए कार्यो का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया।

error: Content is protected !!