अजमेर आज दिनांक 30 मई सोमवार! कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नियुक्त अजमेर दक्षिण ब्लॉक (ब) बीआरओ एडवोकेट अशोक शर्मा ने नानकी पैलेस में आयोजित संगठन की बैठक में पहुंचने पर बीआरओ अशोक शर्मा का कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पष्चात् बीआरओ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और रायशुमारी करते हुए प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने राजनीतिक हालातों से बीआरओ शर्मा को रुबरु कराया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीआरओ एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आलाकमान तक पहुंचाने का पूरा कार्य करूंगा, हम सभी को एकजुट होकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना है, उन्होंने बूथ की मजबूती पर जोर दिया, बूथ मजबूत होगा तो पार्टी और संगठन मजबूत होगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी है। शर्मा ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है शीघ्र पूरी पारदर्शिता के साथ अजमेर में संगठन का गठन होगा। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया।
आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस नेता हेमंत भाटी, श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावना, द्रौपदी कोली, अंकुर त्यागी, दिनेश सहारा, निर्मल बेरवाल, लक्ष्मी बुंदेल, बालमुकुंद टाक, दयानंद चतुर्वेदी, समीर शर्मा, शमसुद्दीन, सुनील धानका, गोपाल चैहान, चंदन सिंह, दीपक यादव, राजेश गोरा, कशिश बायला, मनीष सेन, भूपेंद्र राणावत, विकास धानका, सोना धनवानी, देवाराम फामणा, देवेंद्र गुर्जर, सुमन प्रकाश, जितेंद्र भाटी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे!
कैलाश कोमल
ब्लॉक अध्यक्ष
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
मोबाइल-9829547911