*लायंस क्लब की बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा*
================================
केकडी 30मई(पवन राठी)। लायंस क्लब केकडी की साधारण सभा की बैठक लायंस भवन में लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याती की अध्यक्षता में संपन्न हुई । अध्यक्ष ने गत बैठक की पुष्टि की कार्यवाही करते हुए कहा कि इस सत्र में 4 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए जिसमें 700 लोगों के नेत्र ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किए गए । भौतिक विकास के दृष्टिकोण से क्रय की गई सामग्री की जानकारी प्रदान की गई । 17 जून को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने का अनुमोदन प्राप्त किया । लायंस भवन को ट्रस्ट में परिवर्तन कराने के लिए साधारण सभा की बैठक में लायन मुरारी गर्ग ने प्रस्ताव रखा । उपस्थित 17 सदस्यों ने प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया । नए सत्र 2022 – 23 में 1 जुलाई 2022 से 30 जून 23 तक के लिए नॉमिनेशन कमेटी के चैयरमैन लायन दिनेश गर्ग ,सदस्य लायन विनय कटारिया ,सदस्य लायन मुरारी गर्ग व सदस्य लायन सतीश मालू द्वारा नए सत्र के लिए अध्यक्ष लायन राजेंद्र सोनी, प्रथम उपाध्यक्ष लायन राकेश जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन दिनेश मेवाड़ा, सचिव लायन पुरुषोत्तम गर्ग, सह सचिव लायन भरत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या, सह कोषाध्यक्ष लायन आशा राम जांगिड़ के नामों की घोषणा की गई । जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया व नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो को निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता, अध्यक्ष लायन एस एन न्याति, क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, चार्टर मेंबर लायन पदम रांटा, लायन विनय कटारिया, कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया , सर्विस प्रोजेक्ट चेयर पर्सन लायन मुरारी गर्ग ,निदेशक लायन अरविंद नाहटा, लायन अनिल दत्त शर्मा, लायन चंद्र प्रकाश दुबे, टेल ट्विस्टर लायन दिनेश गोठरवाल, लायन गजानंद साहू, लायन अनिल बंसल ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया व बधाई एवम शुभकामना दी ।