वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्में हटाई

अजमेर। दिल्ली गैंगरेप के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक दलों ने ऐसे कांड की पुनरावृत्ति रोकने के लिये अजमेर में चल रहे सभी चौपहिया और पब्लिक वाहनों के कांचों पर लगी काली फिल्म हटवाने की मांग की थी, जिसके मद्देनजर शनिवार को आईजी पुलिस अनिल पालीवाल के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रेफिक और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबन्दी कर वाहनों पर लगी फिल्में हटाने की कार्यवाही की।
error: Content is protected !!