अनन्य जैन रहे केकड़ी विद्यालय में विज्ञान संकाय में अव्वल

केकड़ी 1 जून(पवन राठी)
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी का 12 वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग का बोर्ड परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति उत्कृष्ट रहा । प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि विज्ञान वर्ग में विद्यालय के छात्र अनन्य जैन बंसल ने 97.80% अंक प्राप्त कर केकड़ी क्षेत्र में राजकीय विद्यालय का नाम रोशन किया । परीक्षा प्रभारी बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया कि किरण भारद्वाज ने 93.8, खुशी शर्मा ने 92, अनिता चौधरी ने 91.80 ,भीमराज मेघवंशी ने 91, कोमल कवर राजावत ने 90.20 ,शिवराज कुमावत ने 89, कुणाल जीनगर ने 86.6, हेमंत वर्मा ने 84.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । वाणिज्य संकाय में विक्रम कुमार चौधरी ने 83, सुहाना जुलाहा ने 75.6 ,माही सिकलीगर ने 77.80 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में कुल 323 छात्र छात्राएं परीक्षा में प्रविष्ट हुए जिसमें से 321 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए । प्रधानाचार्य व शाला परिवार ने सभी छात्र छात्राओं का तिलक व माल्यर्पण से अभिनंदन किया व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर व्याख्याता शिव प्रकाश मीणा, पुरुषोत्तम सैनी ,बिहारी दान चारण, विनोद कुमार जैन, कालूराम सामरिया, शंकर लाल रेगर, देवेंद्र कुमार , फरीदा बानो, वेणु सेन, रामनिवास कोली, रमेश डसानिया, रामजस तेली मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!