बच्चों ने स्वादिष्ट अल्पाहार पाकर बिखेरी मधुर मुस्कान

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अनिल कुमार चौरडिया के सहयोग से अजमेर शहर का स्लम एरिया तोपदड़ा की बंजारा बस्ती के रहवासियों जिनमे विशेषकर बच्चे एवम महिलाएं को मिष्ठान,फल फ्रूट्स,नमकीन व बिस्किट्स पैकेट्स आदि का वितरण किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि लायन अनिल कुमार चौरडिया के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री धर्मीचंद जी चौरडिया की पुण्य स्मृति में दी गई सेवा पाकर सभी बच्चे बहुत संतुष्ठ नजर आए
सचिव लायन विष्णुप्रकश पारीक ने बताया कि क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में एवम लायन अनिल चोरड़िया के सुपुत्र मृगांक चोरडिया एवम पुत्रवधु नेहा जैन के द्वारा क्रमबद्ध तरीके से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री धीरज गोयल के नेतृत्व में भेंट की गई सेवा से इस क्षेत्र के बच्चे,महिलाएं व अन्य लाभान्वित हुए
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!