केकड़ी 6 जून(पवन राठी)
गीता भवन दंड का रास्ता केकड़ी में महेश जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर आज 6 जून मध्यान्ह 2:00 बजे भगवत रसिक संत श्री अवधेश जी महाराज के द्वारा नानी बाई रो मायरा का शुभारंभ किया गया । महाराज संत ने नरसिंह महाराज के जन्म पर कथा का शुभारंभ कर लीलाओं का मंचन किया । महाराज संत का श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला न्याति , संरक्षक सुनीता मूंदड़ा, सविता डोडिया ,मधु मूंदड़ा, सुशीला तोषनीवाल,उषा जेतलिया, कंचन नुहाल ,आभा बेली, कांता बागला, किरण राठी, कोषाध्यक्ष कृष्णा आगीवाल ,विमला न्याती ,कोशल्या बांगड़,आशा मूंदड़ा, रतन कवर न्याती, उषा राठी, मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष छीतर मल न्याति ,मंत्री टीकमचंद आगीवाल,धर्मी चंद न्याति, बिरदी चंद डोडिया ने महाराज श्री का माला पहनाकर स्वागत किया । कथा में कई महिला व पुरुष भक्तजन अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एन न्याति, अशोक जेतवाल, रामकिशन माहेश्वरी, रामप्रसाद डागा, राजेंद्र गोयल सहित कई भक्तजन उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जोशी ने किया ।