केकड़ी 6 जून(पवन राठी)चोर उचक्कों ने सोमवार को एक सेवा निवृत्त पालिका कर्मी की जेब से 15000 रुपये उड़ाए और स्कूटर पर रफूचक्कर हो गए।
गौर तलब है कि सेवा निवृत्त पालिका कर्मी सुभान निवासी भट्टा कॉलोनी केकड़ी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व एस बी बी जे)से 15000 रुपये निकाले और अपनी जेब मे रख लिए।उसके बाद वह पर्ची भरने ने व्यस्त हो गए।कुछ देर बाद जब सुभान ने अपनी जेब मे हाथ डाला तो जेब से पैसे गायब पाए गए।इस पर सुभान ने वंहा खड़े लोगो से पूंछताछ की परंतु कुछ भी हासील नही हुवा।सुभान ने केकड़ी सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की ।सिटी पुलिस ने बैंक जाकर सी सी टी वी फुटेज खंगाले तो दो उचक्के सुभान की जेब से पैसे पार करके स्कूटर पर बैठकर रफूचक्कर होते नजर आए।
फिलहाल दोनो उच्चक्को की पहचान नही हो सकी है।
केकड़ी सिटी पुलिस थाना मामले की जांच कर रही है।