20 पेयजल कार्यो के विरूद्ध 21 लाख रू. की स्वीकृति की गई जारी

श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा 20 पेयजल कार्यो के विरूद्ध 21 लाख रू. की स्वीकृति की गई जारी।
दिनांकः- 08.06.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की जाती है जनसुनवाई में जिला प्रमुख को विभिन्न प्रकृति की परिवेनदनाएंे प्राप्त होती है जिनमें विशेष पेयजल होती है। जिला प्रमुख द्वारा सदैव जनप्रतिनिधिगणों, ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रिय समस्याओं को मध्यनजर रख कार्यो की स्वीकृति जारी की जाती है इस बार जिला प्रमुख द्वारा देश के लिये बलिदान देने वाले सैनिको परिवारों के लिए भी संवेदना रखते हुऐ उनके द्वारा प्रस्तुत पेयजल स्त्रोतो की परिवेदनाओं को भी स्वीकृतियों में सम्मिलित कर, 20 टाईड मद के हैण्डपम्प, टयूबवैल, टंकी एवं जीएलआर टंकी के कार्यो के विरूद्ध 21 लाख के कार्यो की स्वीकृति जारी करने के निर्देश श्री मुरारी लाल वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये गये है।
दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!