पंचशील में सिंधी बाल संस्कार शिविर में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन

अजमेर. 11 जून, ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को सिंधी भाषा, गीत, संगीत व संस्कारों का ज्ञान कराने के लिए सिंधी बाल संस्कार शिविर का आयोजन सिन्धू भवन, पंचशील नगर में पूज्य सिन्धी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा इकाई के संयुक्त तत्वाधान में चल रहा है।
शिविर प्रभारी मुकेश आहुजा ने बताया कि इस शिविर में बच्चों से महाराजा दाहरसेन के 1310वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में उनके चित्र पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को दिनांक 16 जून 2022 को आयोजित होने वाले सिंधुपति महाराजा दाहरसेन के 1310 में बलिदान दिवस पर आयोजित दाहरसेन स्मारक, हरीभाऊ उपाध्याय नगर में देशभक्ति सांस्कृतिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मनोज मेंघाणी, मोहन चेलाणी, पूजा तोलवाणी, माला टेवाणी, लता खानचंदाणी, अनीता अलवाणी, महेंद्रकुमार तीर्थाणी, घनश्याम ठारवाणी भगत, हरिकिशन टेकचंदाणी, मोहन कोटवाणी सहित कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।
मुकेश आहुजा
शिविर प्रभारी
मो 9829180332

error: Content is protected !!