अजमेर, 12 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती, तवज्जो देती है और उनके हर दुख-सुख में साथ रहती है।
देवनानी रविवार को वार्ड एक में बूथ अध्यक्षों के घरों पर कमल पट्टिका लगाने के साथ-साथ उनसे और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बूथ अध्यक्ष इन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करें। सभी वांछितों को योजनाओं को लाभ दिलाने का प्रयास करें। मोदी सरकार के सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन संकल्प को आमजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी,अनुपम गोयल,रमेश सैन,अमन सिंह राणावत,श्याम सुन्दर शर्मा,सुरेश धोबी,महेश यादव,श्याम सुन्दर जोशी, आदि मौजूद रहे।