आज दिनांक 13 जून 2022 – नगर निगम पार्षद नरेष सत्यावना व पार्षद श्याम प्रजापति द्वारा सावित्री स्कूल के सामने सिविल लाईन अजमेर के खसरा 3038/41/3 की भूमि निगम स्वामित्व में लेने बाबत् माननीय आयुक्त महोदय नगर निगम अजमेर को ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना ने बताया कि पूर्व में दिनांक 09 जून 2022 को पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया गया था कि सावित्री स्कूल के सामने की भूमि को निगम अपने स्वामित्व में लेकर उस भूमि पर अपने स्वामित्व का 6ग4’’ का बोर्ड लगाये।
उल्लेखनिय है कि उक्त भूमि पर मैसर्स दीपमाला इन्फ्राएस्टेट एण्ड टाउनस प्रा. लिमिटेड के जरिये अधिकृत आर.डी पारवानी पुत्र श्री डी.डी. पारवानी निवासी अजमेर ने सावित्री स्कूल के सामने सिविल लाईन अजमेर स्थित ए.एम.सी. न. 714/18 पर जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1500 वर्गमीटर पर बहुमंजिला आवासीय निर्माण का भवन मानचित्र नगर निगम अजमेर द्वारा स्वीकृत किया गया था। उक्त भूमि चंूकि तहसील अजमेर के राजस्व रिकार्ड में खसरा नं. 3038 थोक मालियान प्रथम नगर निगम अजमेर के नाम दर्ज है। उपरोक्त अतिक्रमी ने सरकारी भूमि को अपनी बताते हुए नगर निगम अजमेर से आवासीय मानचित्र स्वीकृत करवा लिया है। फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नगर निगम अजमेर को गुमराह करते है आवासीय मानचित्र स्वीकृत करवा कर उक्त सरकारी भूमि पर व्यवसायिक व बहुमंजिला आवासीय निर्माण कर लिया है।
ज्ञापन में यह निवेदन किया गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकर्ता के अतिकुमन को जमींदोज (ध्वस्त) कर मुकद्मा दर्ज कराया अन्यथा पूर्व में दिये गये पत्र की अवधीपूर्ण होने के उपरान्त हमें मजबूरन निगम परिसर में धरना प्रदर्षन व क्रमिक भूख हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रषासन की होगी।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद एवं जनसेवक
मो. 7023305967