केकडी 15 जून,(पवन राठी )
विद्या भारती संस्थान अजमेर द्वारा आयोजित पटेल आदर्श विद्या निकेतन केकड़ी में चल रहे नवीन आचार्य व राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रशिक्षण वर्ग 2022 के समापन समारोह में बुधवार को गोविन्द कुमार (सह संगठन मंत्री वि. भा. राजस्थान, राजेन्द्र सिंह (जिला सचिव विद्या भारती संस्थान अजमेर ) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विद्यालय के सचिव राजेश शर्मा द्वारा मुख्य वक्ता गोविन्द कुमार का तिलक लगाकर व श्रीफल देकर भारतीय परम्परा के अनुसार अतिथि सत्कार किया। जिला प्रशिक्षण प्रमुख शक्ति सिंह द्वारा वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया की वर्ग में कुल 75 शिक्षार्थी उपस्थित रहे सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द कुमार पारीक ने बताया कि मुख्य वक्ता गोविन्द कुमार द्वारा वर्तमान राष्ट्रीय चुनौतीया एवं उनके निवारण में हमारी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए करते हुए कहां की बालकों के मनोविज्ञान को समझते हुए प्रश्नोत्तर विधि खेल विधि आदि विधियों के माध्यम से उपयोगी अध्ययन कराते हुए वर्तमान चुनौतीयों में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है बालको का विश्वास जीतकर युगानुकूल परिवर्तन पर बल दिया।
अंत मे सभी शिक्षकों को संगठन को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नहीं भूलने का आव्हान किया। मंच संचालन भूपेंद्र उबाना ने किया |