अजमेर शहर व्यापार महासंघ का बंद में समर्थन नहीं, प्रशासन व्यापारियों के साथ

पुलिस अधीक्षक ने कहा व्यापारी डरे नहीं, पुलिस प्रोटेक्शन मिलेगा
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने प्रस्तावित भारत बंद को लेकर आज व्यापारियों व जिला प्रशासन से हुई वार्ता में स्पष्ट किया कि व्यापारी वर्ग इस बंद के समर्थन में नहीं है इसलिए सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान निश्चित समय पर खोलें और इस सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक ने महासंघ को आश्वासन दिया कि किसी भी आंदोलनकारी से डरने की जरुरत नहीं है, पुलिस व प्रशासन का पूरा प्रोटेक्शन रहेगा। किसी भी संदेहास्पद परिस्थिति होने पर व्यापारी पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है जहाँ व्यापारी की पूर्ण सहायता की जाएगी। अध्यक्ष गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रस्तावित बंद किसी संस्था से सम्बंधित नहीं है और न ही किसी पंजीकृत संस्था द्वारा किसी भी तरह के बंद का समर्थन महासंघ से माँगा है इसलिए महासंघ की अजमेर के समस्त व्यापारियों से अपील है कि सभी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बेहिचक होकर खोले। बंद को लेकर महासंघ की आज हुई वार्ता में अध्यक्ष किशन गुप्ता सहित प्रवीण जैन, भगवान्न चंदीराम, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल, प्रवक्ता कमल गंगवाल, सुरेश चारभुजा, गिरीश लालवानी, राकेश डीडवाणीया, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विवेक जैन, राजीव निराला, बालेश गोहिल, सम्पत कोठरी, संजय कुमार जैन, अनीश मोयल, दिलीप टोपीवाला आदि शामिल रहे।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!