साकरिया स्कूल को पांच टेबल पांच स्टूल भेंट

केकड़ी 22जून(पवन राठी)। लायंस क्लब केकड़ी द्वारा लायंस भवन पोकी नाड़ी ,जयपुर रोड ,पर एक समारोह आयोजित कर 5 टेबल 5 स्टूल कक्षा 11 के छात्रों के बैठने के लिए भेंट किए गए । लायंस क्लब केकडी के सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन एस एन न्याति ,क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया ,सह सचिव लायन पुरुषोत्तम गर्ग, सह कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सांवत राम बेरवा, वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ,वरिष्ठ अध्यापक रामेश्वर प्रसाद बेरवा ,अध्यापक सुशील कुमार जैन को प्रदान कर बच्चों के बैठने की व्यवस्था की । लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष गत माह आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रधानाचार्य की मांग पर स्कूल को प्रदान करने की घोषणा की थी। ग्राम वासियों ने प्रोत्साहित होकर 45 टेबल स्टूल प्रदान किए ।

error: Content is protected !!