सेंट विल्फ्रेडस इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों का प्लेसमेन्ट

सेंट विल्फ्रेडस इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का उच्च स्तरीय संस्थाओं राजकीय व गैर राजकीय विभागों में चयन हुआ है। इसमें कई विद्यार्थियों ने एक से अधिक कंपनियों में प्लेसमेंट लिया है। ट्रैनिंग व प्लेसमेंट ऑफिसर सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों को कंपनियों ने ऑफर लेटर जारी कर दिया है व प्लेसमेंट में औसत 4 लाख से 7 लाख पैकेज पर चयन हुआ है। संस्था
कोऑर्डिनेटर मिथलेश कुमार ने बताया कि सेंट विल्फ्रेडस ग्रुप के कई छात्र आज देश विदेश में बहु राष्ट्रीय कंपनियों व राजकीय सेवाओं में कार्य कर रहे हैं उन्होंने आगे बताया कि सेंट विल्फ्रेडस ग्रुप से उच्चतम 31 लाख पर छात्र ने प्लेसमेंट हासील किया है। इसके लिए उन्होंने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ की सराहना की साथ ही आगे बताया कि आर्केटकचर विभाग से छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिणाम में टॉप रेंक हासिल करी हैं।
सेंट विल्फ्रेडस ग्रुप के मानद सचिव डॉ केशव बडाया ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ मेम्बर को इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं दीं व प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के साथ साथ सुनहरा भविष्य देने का भी भरोसा दिलाया।
एड्मिसन काउंसलर आर एन रावत व ललित खत्री ने आज के तकनीकी समय में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा पर ज़ोर देने का आह्वान किया जिससे कि वह अपना कौशल विकास कर रोजगार व स्वरोजगार के प्राप्त कर सकें आर एन रावत ने बताया कि सैन्य सेवाओं के लिए यहाँ राष्ट्रीय कैडेट कौर भी उपलब्ध है विदित हो कि सेंट विल्फ्रेडस ग्रुप भारत सरकार द्वारा जारी रैंकिंग में लगातार उच्च संस्थाओं में सम्मिलित होता आया है।

error: Content is protected !!