अजमेर शहर व्यापार महासंघ पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए चलाया जाएगा जन-जागरूकता अभियान

पेंपलेट का विमोचन एडीजे द्वारा कराया जाएगा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर द्वारा आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण से संबंधित कानून एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणामों को रोकने के लिए आज अपर जिला सेशन न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रामलाल जाट की अध्यक्षता एवं सिटी मजिस्ट्रेट भावना गर्ग की सदारत में जिला विधिक प्राधिकरण के सभाकक्ष में बैठक हुई। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि पदाधिकारियों ने प्रदूषण को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान के लिए दिए अपने सुझाव साझा किए जिसके लिए उक्त बैठक में तय किया कि आम जन को जागरूक करने के लिए इस संबंध पेंपलेट जारी कर आमजन को संदेश दिया जायेगा। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने निर्णय किया कि शीघ्र ही पेंपलेट व बैनर तैयार करवा कर इसका अपर जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा विमोचन करवाया जायेगा। आज हुई मीटिंग में अध्यक्ष किशन गुप्ता सहित कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, गिरीश लालवानी, बालेश गोहिल, राजीव निराला जैन, दिलीप टोपी वाला आदि मौजूद रहे।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अज़मेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!