अशक्त गौमाताओं को गुड एवम हराचारा अर्पण कर लायनेस्टिक वर्ष 2022-23 की शुरुआत की गई

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा शुक्रवार, दिनांक एक जुलाई 2022 को प्रातः 8 बजे दो सौ अशक्त गऊ माताओं को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी के सहयोग से हराचारा एवम गौमाताओं का प्रिय व्यंजन गुड अर्पण कर लायनेस्टिक वर्ष 2022-23 की शुरुआत की गई
क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन मुकेश ठाडा संयोजन में क्लब सदस्य अल सुबह ही जीव दया के अंतर्गत सेवा लेकर नागफानी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला पहुंचे जहा अशक्त गऊ माताओं को सेवा अर्पण की गई एवम लायनेस्टिक वर्ष 2022-23 की शुरुआत की शुरुआत की गई
क्लब सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि क्लब सदस्यों भामाशाहों, समाजसेवियों एवम जीवदया के लिए सेवा देने वाले विशिष्ठ सहयोगियों के सहयोग से वर्ष पर्यन्त इस प्रकार की सेवा को जारी रखा जाएगा
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव

error: Content is protected !!