अजमेर 01 जुलाई। उदयपुर में हुई निर्दोष निहत्थे व्यापारी कन्हैयालाल साहू (टेलर) की निर्मम एवं बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में सकल हिन्दू समाज अजमेर द्वारा प्रतीक स्वरूप श्रंद्वाजलि के अन्तर्गत शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठान दिनांक 03 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक बंद रखे जायेगे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 जून को कन्हैयालाल की हत्या से सम्पूर्ण हिन्दू समाज में अति रोष व्याप्त है एवं कन्हैयालाल द्वारा बार-बार अपनी जान को खतरा होने की आशंका के बावजूद भी प्रशासन उनको दी जा रही धमकी की अनदेखी कर रहा था, जिसका परिणाम कन्हैयालाल को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना से समस्त राजस्थान का हिन्दू समाज एवं व्यापार जगत का प्रत्येक व्यापारी आहत है एवं इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में यह स्वयं स्फूर्त 3 जुलाई रविवार को पांच घंटे के बंद का आह्वान किया है। जिसे अजमेर के प्रत्येक व्यापारी ने स्वयं ही अपना प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।
सकल हिन्दू समाज की इस सांकेतिक बंद के माध्यम से व्यापारी कन्हैयालाल के हत्यारों को शीघ्रतिशीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत मृत्युदंड दिलाया जाए एवं इस साजिश में लिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जावें ताकि मृतक कन्हैयालाल के परिजनों को न्याय मिल सकें एवं उन्हें सुरक्षा प्रदान की जावंे।
सकल हिन्दू समाज इस बात की भी मांग करता है कि राजस्थान में विगत कुछ वर्षों से सुनियोजित हिन्दू समाज के व्यक्तियों पर हो रहे जान व माल के नुकसान को भी तुरंन्त रोका जावें, हिन्दू त्यौहारों एवं उत्सवों पर पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जावें ताकि हिन्दू समाज के लोग स्वाभिमान पूर्वक अपना जीवन जी सके।
इस सांकेतिक बंद को शहर के सभी व्यापारिक संगठनों, हिन्दू समाज की सभी जाति बिरादरियों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है।़
सकल हिन्दू समाज
9414666374