डॉक्टरों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी –किया रक्तदान

केकड़ी 1 जुलाई(पवन राठी) डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अपने सामाजिक धर्म को निभाते हुए डॉक्टर्स डे पर रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर ओस्तवाल फॉम्केम इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस भी मनाया गया। रक्तदान शिविर में डॉक्टर्स और ओस्तवाल ग्रुप के कार्मिकों द्वारा कुल 81 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू द्वारा की गई।
पी एम ओ डॉ जी एल पुरी ने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना काल मे उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।
ओस्तवाल ग्रुप के स्टेट मैनेजर रामराज शर्मा एवम मार्केटिंग डायरेक्टर जयपुर अरविंद जैन ने सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पी एम ओ डॉ जी एल पुरी ने चिकित्सको को अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करने को प्रेरित करते हुए कहा कि डॉक्टर्स और मरीजों में एक खास रिश्ता होता है और दोनो एक दूसरे को भगवान की तरह पूजते है।
डॉ जी एल पुरी दुर्गेश रॉय मानसिंह बैरवा एम के जैन प्रतीक आदि ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक के डॉक्टर अभिषेक पारीक प्रीति निमेडिया डी डी गुप्ता नर्सिंग अधीक्षक राम लाल धाकड़ काउन्सलर विनोद साहू ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!