हत्या का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

रिमांड अवधि में पुलिस करेगी गहन पूंछताछ
——————–
केकड़ी 2 जुलाई(पवन राठी)सिटी पुलिस थाना केकड़ी ने विगत दिनों हुए कॉलेज छात्र सत्यनारायण धाकड़ की नृशंष हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।न्यायालय द्वारा आरोपी महेंद्र जांगिड़ को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी महेंद्र जांगिड़ से गहन पूंछताछ की जाएगी और घटना स्थल से जुटाए गए सबूतों का विश्लेषण घटनाओं से करके कड़ी से कड़ी जोड़ी जाएगी।
गौर तलब है कि बुधवार को पुलिस को निकटवर्ती ग्राम नायकी के खेत मे खून से सनी एक युवक की लाश मिली थी।उक्त शव की शिनाख्त ग्राम नारेड़ा जिला टोंक निवासी सत्यनारायण पुत्र भज्जू राम धाकड़ के रूप में हुई थी। सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटो में ही हत्या कांड में संलिपत्तता का पता लगते ही गुरुवार को महेंद्र पुत्र रामस्वरूप जांगिड़ निवासी ग्राम धारेड़ा थाना टोडारायसिंह जिला टोंक को गिरफ्तार कर लिया था।

error: Content is protected !!