साधु संत राजनीति से प्रेरित होकर कार्य नहीं करें – राठौड़

अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने साधु संतों से आग्रह किया है कि राजनीति से प्रेरित होकर कार्य नहीं करें ! निगम अध्यक्ष राठौड ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि उदयपुर घटनाक्रम पर कुछ राजनीतिक दल एवं हिंदूवादी संगठन साधु संतों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जो कि अनुचित है। उन्होंने कहा कि उदयपुर घटनाक्रम में दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है ऐसी स्थिति में प्रदेश में शांति बनाए रखना प्रत्येक नागरिकता कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उदयपुर घटनाक्रम के आड़ में कुछ राजनीतिक दल एवं हिंदूवादी संगठन प्रदेश में धार्मिक उन्माद एवं तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं । जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने साधु-संतों से आग्रह किया कि देश में प्रदेश में शांति भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें एवं धारा 144 का पालन करें परंतु कुछ हिंदूवादी संगठन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए आप लोगों का दुरुपयोग कर रहे हैं !
उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के बयानों पर कड़ी टिप्पणी की है और भाजपा का दोगलापन जब जाहिर हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया है और दूसरी तरफ भाजपा एवं उसके हिंदूवादी संगठन नूपुर शर्मा के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। अगर नूपुर शर्मा का निलंबन सही है तो उसके समर्थन में रेलिया क्यों?? अगर नूपुर शर्मा के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। तो नूपुर शर्मा का निलंबन क्यों।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने सकल हिंदुत्व की बात करने वाले साधु संतों पर तंज कसते हुए कहा कि जब दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता है और दुल्हे को घोडी से उतार दिया जाता है तब साधु संत मौन क्यों हो जाता हैं यह एक विचारणीय प्रश्न है।
उन्होंने उदयपुर घटनाक्रम की आड़ में राजस्थान में विभिन्न शहरों को बंद कराने पर का कोई औचित्य नहीं है कानून अपना काम कर रहा है।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में अशोक गहलोत की संवेदनशील सरकार है वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा ने लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को वाहन से कुचल दिया था। तब यूपी सरकार ने मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बजाय जश्न मनाया था !आज वही भाजपा हिंदुत्व की बात कर रही है उस समय हिंदुत्व कहां चला गया था।
धर्मेंद्र सिंह राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
7340608744

error: Content is protected !!