केकड़ी 2 जुलाई(पवन राठी)विगत दिनों नायकी ग्राम के खेत मे मिली खून से सनी लाश के मामले में सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी रसाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जंहा से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के संदेह में गिरफ्तार महेंद्र जांगिड़ ने बताया कि रसाल मृतक सत्यनारायण को काफी नापसन्द करती थी और वह किसी भी तरह उससे पीछा छुड़वाना चाहती थी यह बात उसने मुझे बताई थी क्योंकि मैं बचपन से ही सत्यनाराण का दोस्त था इसलिए रसाल ने मुझ पर भरोसा किया था।सत्यनारायण और रसाल का विवाह आटा साटा पद्धति से हुवा था यदि रसाल सत्यनारायण को छोड़ती तो उसके भाई का विवाह भी प्रभावित होता।रसाल किसी भी तरह सत्यनारायण से अलग होना चाहती थी इसलिए उसने यह बात भरोसा करके महेंद्र को बताई थी और कहा था कि सत्यनारायण से अलग होकर वह अपनी पसंद से नाता प्रथा में दूसरा विवाह कर लेगी यही बात महेंद्र को खटक गई थी।रसाल और महेंद्र की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि दोनो ने सभी हदे पार कर ली थी।
महेंद्र ने योजना बनाकर सत्यनारायण को 28 जून को फोन करके बुलाया और नायकी गांव के खेत मे ले जाकर उसकी पत्थरो से नृशंष हत्या कर डाली।