डॉ.२यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई धूमधाम से वृक्षारोपण भी किया।
कोटा 06 जुलाई। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर सातलखेडी में 2 दिन से मोहल्ला बैठके कर आमजन की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहे है। दिलावर ने बताया कि सातलखेडी में उनका ग्रामवासियों द्वारा किया गया स्वागत एवं सम्मान से वे अभिभूत हुए हैं लोगों ने ढोल बाजकर व आतिशबाजी कर उनका मान व सम्मान बढाया हैं जिसे वे कभी भुला नहीं सकेंगे, उन्होने यह भी कहा कि बैठको में माता बहनों सहित आमजन बढ चढकर भाग ले रहे है और उनकी स्थानीय समस्याओं से उन्हे अवगत करवा रहे है जिसे दिलावर गंभीरता से लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान का प्रयास कर रहे है। दिलावर ने बताया कि सातलखेडी गांव में अधिकांश लोग गरीब है जो मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है गांव में गरीबों को पात्रता रखने के बावजूद भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नही मिल पा रहा है इसी प्रकार आवासहीन व कच्चे मकानों में रह रहे लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्का आवास निर्माण हेतु स्वीकृति नही दी जा रही हैं दिलावर ने इसे गंभीरता से लेकर मौके से ही विकास अधिकारी पंचायत समिति खैराबाद एवं सम्बन्धित अधिकारी से मोबाईल पर बात कर ऐसे सभी पात्र लोगो को चिन्हित करने और उन्हे लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
दिलावर ने भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान् नरेन्द्र जी मोदी के 8 साल बेमिसाल जो सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित है और उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की मोहल्ला बैठको में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर नल योजना, पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना एवं आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी दी। उन्होने लाभान्वित परिवारो से भी मुलाकात कर उन्हे बधाई दी।
दिलावर ने इस अवसर पर विधायक कोष से उप स्वास्थ्य केन्द्र सातलखेडी के भवन की चार दीवारी के निर्माण के लिए 7 लाख एवं सातलखेडी के वार्ड नं. 20 इन्द्रगढ मोहल्ले में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा ग्रामवासियों की मांग पर की। दिलावर ने सातलखेडी गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ डाक्टर २यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती भी मनाई साथ ही इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
मोहल्ला बैठको में नरेन्द्र व्यास मण्डल अध्यक्ष, श्रीमती २ाान्ति बाई पूर्व सरपंच, श्री ओम मेघवाल फौजी, प्रधानाचार्या श्रीमती पार्वती गुर्जर, राकेश वर्मा, कमल गौठवाल, जगदीश प्रजापत, उमराव सिंह सिसोदिया, राजाराम टेलर, मोहन लाल कुमावत, हंसराज बैरवा, अशोक साहेब, विशाल श्रृंगी सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।