यह नगर निगम नहीं, नर्क निगम है- भगवती महावर

कोटा, 08 जुलाई। पिछले कुछ दिनांे से कचरा गाडी की अव्यवस्थाओं जैसे गाडी नहीं आना, ड्राईवर की शिकायत, गाडी खराब होना आदि से परेशान व नाराज होकर वार्ड 52 की पार्षद महोदया श्रीमती भगवती महावर के निर्देशानुसार आज वार्ड में कार्यकर्ताओं ने स्वयं कमान संभाल ली है तथा स्वयं पार्षद महोदया ने चलवाया वाहन। कई बार ठेकेदार, महापौर और आयुक्त दक्षिण को सूचना देने पर भी नही सुधरी व्यवस्थाऐं जिससे नाराज होकर पार्षद श्रीमती भगवती महावर ने स्वयं वार्ड में कचरा गाडी की कमान संभालने का निर्णय लिया और वार्ड में स्वयं कचरा गाडी की सेवा को दुरस्त किया।
पार्षद महोदया ने यह भी बताया कि कचरा वाहन नही आने से वार्ड में कई जगह कचरे के ढेर लगे हुए है जिसकी जानकारी नगर निगम को देने के बावजूद भी नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई, ऐसा लगता है कि यह नगर निगम नही नर्क निगम है, अगर इसकी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होगा तो वार्डवासियों को लेकर पार्षद महोदया स्वयं धरना प्रदर्शन करेंगी।

error: Content is protected !!