केकडी 8 जुलाई(पवन राठी ) / भारत विकास परिषद् राजस्थान मध्य प्रान्त की नवीन शाखा सावर का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को सायं 4 बजे से निर्मला कोठारी महाविद्यालय, सावर में समारोह पूर्वक होगा,विदित रहे इस नवीन शाखा की पालक शाखा भा.वि.प. शाखा केकड़ी के मार्गदर्शन में इसका शुभारंभ हुआ जिसके प्रयास केकडी शाखा द्वारा विगत कई वर्षों से किये जा रहे थे।
नवीन शाखा के सचिव सत्येन्द्र कुमार राव ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष एवं मार्गदर्शके मुकुन सिंह राठौड़ (राष्ट्रीय चेयरमेन समग्र ग्राम विकास होंगे व पदस्थापना अधिकारी पारसमल बोहरा प्रान्तीय अध्यक्ष राज, मध्य प्रान्त सदस्यता प्रदत अधिकारी गोविन्द अग्रवाल प्रान्तीय महासचिव राज. मध्य प्रान्त होंगे
कार्यक्रम मे पवन कुमार बांगड प्रान्तीय वित्त सचिव राज. मध्य प्रान्त विजय शर्मा,प्रान्तीय संगठन सचिव राज. मध्य प्रान्त, सर्वेश विजय प्रान्तीय संयोजक स्वास्थ्य परिक्रमा एवं योग कैलाश चन्द जैन शाखा अध्यक्ष मा.वि.प. केकड़ी रामधन प्रजापति शाखा सचिव मा.वि.प. केकड़ी विमल कुमार कोठारी शाखा कोषाध्यक्ष मा.वि.प. केकड़ी की गरिमामय उपस्थिति में
नवीन शाखा अध्यक्ष: हैमेन्द्रसिंह शक्तावत,सचिव सत्येन्द्र कुमार राव,कोषाध्यक्षः सज्जनसिंह चौरड़िया को दायित्व ग्रहण कराया जाएगा।