शांति एवम कानून व्यवस्था बनाये रखना सामूहिक जिम्मेदारी–उपाध्याय
————-
केकड़ी 9 जुलाई (पवन राठी)क्षेत्र में शांति एवम कानून व्यवस्था बनाये रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।त्योहार आपसी भाईचारे एवम शोहाद्रता पूर्ण वातावरण में मनाए ये बात सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने शनिवार को सिटी थाने में शांति समिति एवम सी एल जी बैठक में कही।बैठक में ईद के दिन बाजारों की सफाई करवाने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रविवार को ईदुल अजहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।पायलेट स्कूल के पास ईदगाह पर सुबह 7 बजे अहले हदीस जमात 8-30बजे अहले वल सुन्नत जमात के लोग नमाज अदा करेंगे। भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद में 7-30बजे एवम कब्रिस्तान स्थित मियाजी की बावड़ी स्थित मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।
बैठक में किशन लाल डसानीया गोपी चौधरी किशन गोपाल परेवा निर्मल चौधरी रामराज शर्मा विनय पांड्या इंसाफ अली शोरगर वफ़ाती मोहम्मद
चेतन रेगर रतन पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।