अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि आज अग्रवाल समाज के सौजन्य से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का स्वागत महासंघ के पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी सदस्यों सहित व्यापारी बंधुओं द्वारा किया गया। इस रथयात्रा का अजमेर शहर व्यापार महासंघ की ओर महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में चूड़ी बाजार स्थित होटल अजमेर-इन पर सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्वागत किया। महासंघ के सभी सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया तथा स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वागत करने वालों में महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम सहित अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र छाबड़ा, अशोक बिंदल, सुरेश चारभुजा, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, जय गोयल, गिरीश लालवानी, हेमंतसिंह खंगारोत, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक जैन, बालेश गोहिल, राजीव निराला, दिलीप टोपीवाला, अनीश मोयल, राकेश डीडवाणीया, संयम गंगवाल, सम्पत कोठरी, संजय कुमार जैन, बद्रीप्रसाद सिंघल, विशाल गंगवाल, माणकचंद जैन आदि मौजूद रहे।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678