संगीतकार राज महाजन को ‘गौरव-ए-हिंद’ पुरस्कार दिया गया

10 जुलाई 2022, नयी दिल्ली। संगीत निर्देशक और निर्माता राज महाजन को दिनांक 10 जुलाई 2022, रविवार को राजधानी दिल्ली में ‘गौरव-ए-हिन्द’ पुरस्कार से नवाजा गया. राज महाजन को यह पुरस्कार संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय सोच समाचार-पत्र ‘ द्वारा दिया गया. यह पुरस्कार प्रसिद्ध गायक कुमार विशु के हाथों दिया गया. समारोह में सेलिब्रिटी सिंगर शंकर साहनी व कई हस्तियां मौजूद रहीं.

राज महाजन एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, निर्माता, गीतकार, लेखक और एक कलाकार उद्यमी हैं। वह BinacaTunes Media Private Limited और Moxx Music Private Limited नाम की 2 कंपनियों के संस्थापक और सीईओ हैं। वह न्यू मॉर्निंग न्यूज के अध्यक्ष हैं। वह अपने एनजीओ ‘मां इंद्र फाउंडेशन’ के तहत मानव कल्याण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

उन्होंने हिंदी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में अपने रिकॉर्ड लेबल Moxx Music Company के तहत नवोदित गायकों, अभिनेताओं, गीतकार सहित प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है।

राज महाजन ने विभिन्न भाषाओं में 2000 से अधिक संगीत वीडियो प्रकाशित किए हैं।

error: Content is protected !!