शैक्षिक उन्नयन और भौतिक साधनों की पूर्ति ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता –जेतवाल

केकड़ी 12जुलाई (पवन राठी )
विद्यालय में शैक्षणिक उन्नयन ही प्राथमिकता, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल के कार्यग्रहण पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत शिक्षाविद रमेश चंद्र पारीक, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रकाश माथुर, एस.एम.सी. अध्यक्ष आनंद मंत्री कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल लतीफ, कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल का विद्यालय में कार्यग्रहण पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में है। विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन और विद्यालय के भौतिक संसाधनों को पूर्ति प्राथमिकता रहेगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, शिक्षाविद रमेश चंद्र पारीक, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रकाश माथुर, आनंद मंत्री ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं के उन्नयन हेतु अपने सुझाव दिए साथ ही विद्यालय में एक ही वर्ग का स्टाफ होने से शिक्षकों व कार्मिको की कमी को देखते हुए कुछ शिक्षक व कार्मिक विभागीय प्रतिनियुक्ति से और कुछ विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति से लगाए जाने की चर्चा की गई। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार सैनी, अनिता सैनी, सुमित्रा पारीक, कमलेश कुमार बसेर, ललिता नामा, हेमंत कीर, सतीश यादव, अरविंद कुमार चौहान, आंचल चौहान, स्नेहल पारीक, सुधा जोशी, आशा मीणा, गुलाब चंद वर्मा, महावीर कुमावत, हरि शंकर जाट, रुबीना बानो, रवि कुमार बोयत, ओम प्रकाश शर्मा, अनुराधा वैष्णव, मधु जांगिड़, अंजना जांगिड़ सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!