बालिकाएं रूढ़िवादी परंपराएं त्याग खुलकर अपनी बात रखे—पंचोली
==================================
केकड़ी 12 जुलाई(पवन राठी)बालिकाएं रूढ़िवादी परंपराएं त्याग के बिना किसी संकोच के खुलकर अपनी बात रखे ये उद्गार उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो अभियान के केकड़ी ब्लॉक स्तरीय लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किये।
मंगलवार को केकड़ी ब्लॉक का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में उपखंड अधिकारी केकड़ी श्रीमान विकास कुमार पंचोली के मुख्य आतिथ्य व विकास अधिकारी केकड़ी श्री मधुसूदन रत्नू की अध्यक्षता में हुआ । समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार दरिया , प्रधानाचार्य भगवानी मीणा, सुनील कुमार, रंजना पाठक , ऋषिराज शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी केकड़ी ने सभी बालिकाओं का अभियान में शामिल होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर, रूढ़िवादी परंपराओं को त्याग कर बात खुलकर रखने हेतु प्रेरित किया। विकास अधिकारी केकड़ी ने आज के समाज में बालिका शिक्षा का महत्व , माहवारी के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व समझाते हुए अपनी बात खुलकर कहने व संकोच त्यागने हेतु प्रेरित किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया व ब्लॉक के प्रशिक्षित 155 मास्टर ट्रेनर को अपने अपने विद्यालय में जाकर चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो अभियान के प्रति विद्यार्थियों, अभिभावकों व समाज को जागरूक करने का आव्हान किया ।
कार्यक्रम का शानदार संचालन राजेंद्र कुमार दरिया ने किया।