केकड़ी 12 जुलाई,(पवन राठी)राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ कें आव्हान राज्य के राजस्व, उनपनिवेशन एवं भूप्रबंध विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी पर 15 जुलाई शुक्रवार को अजमेर में राजस्व मण्डल का घेराव करेगे। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा अनुसार अधिनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों का केडर रिव्यू किया जाना है राज्य सरकार द्वारा राजस्व मण्डल से केडर रिव्यू की सूचना चाही जा रही है परन्तु राजस्व मण्डल द्वारा उक्त सूचना नहीं भिजवाई जा रही है एवं संघ के मांगपत्र अनुसार उपखण्ड कार्यालयों में राजस्व न्यायालयों में सुधार व कार्यभार के अनुपात में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सहीत अन्य पदो के सृजन संबंधी सूचना भी राजस्व मण्डल से चाही गई है परन्तु राजस्व मण्डल द्वारा 2 माह बीत जाने के बावजूद भी यह सूचना सरकार को नहीं भिजवाई जा रही है जिससे राजस्व विभाग सहीत उपनिवेशन व भूप्रबंध के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
संघ के प्रदेष महामंत्री टीलसिंह महेचा ने बताया कि 15 जुलाई को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर राज्य के समस्त जिला कलक्टर, उपखण्ड, तहसील /उप तहसील एवं संभागिय आयुक्त कार्यालय सहीत उपनिवेशन एवं भूप्रबंध विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मिलित होगें।
संघ के 15 सूत्रीय मांगपत्र पर प्रमुख शासन सचिव राजस्व से हुई वार्ता में कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनी थी परन्तु सहमति के बिन्दुओं के संबंध में कोई आदेश/परिपत्र जारी नहीं किये गये है।