वाल्मीकि समाज के लोगो ने अतिक्रमण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 13 जुलाई(पवन राठी)पुरानी केकड़ी स्थित सूरज पोल गेट के वाल्मीकि समाज के लोगो ने परकोटे की दीवार तोड़कर किये जा रहे अतिक्रमण के विरोध में तहसीलदार राहुल पारीक को ज्ञापन देकर पूर्व की स्थिति बनाये रखने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि माली समाज के लोगो द्वारा प्राचीन परकोटे की दीवार को तोडा जा रहा है और वाल्मीकि समाज के देव स्थान की भूमि की तरफ दरवाजा निकाला जा रहा है।
जिससे अतिक्रमण होगा।इसलिए ज्ञापन में परकोटे की प्राचीन दीवार की पूर्व की स्थिति बनाये रखने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!