केकड़ी 14 जुलाई (पवन राठी) जलदाय विभाग में तीन महीने से मजदूरी भुगतान को तरस रहे आक्रोशित श्रमिको ने जल सप्लाई बंद कर दी है।
श्रमिको से ठेकेदार बांदनवाड़ा निवासी प्रेमराज जांगिड़ द्वारा काम करवाकर तीन महीनों से भुगतान नही जा रहा था।श्रमिको द्वारा इस संबंध में अनेको बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था फिर भी कोई कार्यवाही नही होने से आक्रोशित श्रमिको ने बघेरा-जूनिया इलाके में जल सप्लाई बंद करते हुए सहायक अभियंता विनोद यादव को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा से अवगत करवाया है।ज्ञापन में साफ लिखा गया है कि बकाया भुगतान नही होने तक जल सप्लाई बंद रहेगी।यदि लंबे समय तक जल सप्लाई बंद रही तो उसका असर केकड़ी क्षेत्र में भी जल संकट के रूप में जरूर पड़ेगा इसे नकारा नही जा सकता।