अजमेर ! पुष्कर रोड स्थित सूर्य नगरी निवासी रामस्वरूप लोहे वाला पुत्र श्री भंवरलाल लोहे वाला आयु 84 वर्ष का आज 14 जुलाई 2022 को प्रातः निधन हो गया था ! मृतक की अंतिम इच्छा अनुसार मृतक की देह आज जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में सौंप कर चिकित्सा क्षेत्र हेतु मानवीय सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। बताया जाता है कि मृतक में महावीर इंटरनेशनल में देहदान का संकल्प ले रखा था और उनके अंतिम इच्छा अनुसार आज उनके परिजनों ने जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में उनकी देह सौंपी। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ आभा भारद्वाज मृतक के परिजन , सूर्य नगरी निवासी मनोनीत पार्षद हेमंत जोधा, रघु कांत अग्रवाल, रामस्वरूप जयदेव ,मोहनलाल पारीक ,महावीर इंटरनेशनल के इदू जैन,पदम जैन तुषार ज्ञान भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।