राजस्थान साहित्य अकादमी का साहित्य उत्सव 30 व 31 जुलाई को अजमेर में

दो दिन विविध विधाओं के साथ नई कृतियों पर भी होगी चर्चा

अजमेर/ राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा दो दिवसीय “साहित्य उत्सव एवं कार्यशाला” का आयोजन आगामी 29 व 30 जुलाई 2022 को वैशाली नगर स्थित प्रेस क्लब सभागार में किया जाएगा। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि नाट्यवृन्द और अजयमेरु प्रेसक्लब के सहयोग से आयोजित इस साहित्य उत्सव का केंद्रीय विषय “हिंदी साहित्य का वर्तमान परिदृश्य और अपेक्षाएं” होगा। विषय के संदर्भ में विविध सत्रों में आमंत्रित साहित्यकारों द्वारा कथा, कविता, बाल साहित्य और नाट्य विधा पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही अजमेर के लेखकों की प्रमुख कृतियों पर कृति संवाद भी होगा और नईं कृतियों का विमोचन भी किया जाएगा। सह आयोजक डॉ रमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्सव के दौरान विद्यार्थियों व युवा रचनाकारों के लिए रचनात्मक लेखन पर कार्यशाला भी होगी और श्रेष्ठ रचनाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अकादमी सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने कहा कि आयोजन में वरिष्ठ व युवा रचनाकारों के साथ साहित्यिक अभिरुचि वाले विद्यार्थी व अन्य श्रोता भी शामिल हो सकेंगे।

error: Content is protected !!