स्लम एरिया हरीनगर की आंगनवाड़ी के बच्चो के लिए दी गई सेवा
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अजमेर का स्लम एरिया एवम पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित हरी नगर आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले पच्चीस नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गणवेश क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन राकेश पालीवाल,
क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से भेंट की गई
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर के नेतृत्व में एवम पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी के संयोजन में पच्चीस गणवेश आंगनवाड़ी मित्र ललिता रावत,कार्यकर्ता मोनिका कनोजिया,सहायिका सिंपल प्रजापति व आशा सहयोगिनी पिंकी प्रजापति को सौंपी गई जो बच्चो को उनके अभिभावकों के सम्मुख भेंट करेगी साथ ही बच्चो के लिए पाठ्य सामग्री(अक्षरों का ज्ञान) भेंट की गई
अंत में क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,सचिव लायन विनिता अग्रवाल,लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी उपस्थित रहे
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव