समावेषी समाज का निर्माण आवष्यक

संस्था ने मनाया 47 वाँ स्थापना दिवस
दिनांक 18 जुलाई 2022, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम का षुभारम्भ बिजनिस नेटवर्क इंटरनेषनल (बी.एन.आई) अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया । अतिथियों का स्वागत राकेष कुमार कौषिक, संस्था निदेषक, आर्ष चौधरी, फातिमा बानो आदि ने दिव्यांगजनों द्वारा तैयार बुके व कार्ड भेंट कर किया । श्री कौषिक ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की स्थापना 18 जुलाई 1975 को स्व. श्री सागरमल जी कौषिक द्वारा की गई । कौषिक ने कहा कि समाज के विकास मे समावेषी समाज निर्माण आवष्यक है जिसमे सभी को बराबरी का दर्जा प्राप्त हो । बी.एन.आई चेप्टर अजमेर के अभिनव कांकाणी, रमेष टहलवानी, पूजा गुप्ता, डॉ. रूपा गोयल ने अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण जी भंसाली, (महामंत्री माहेष्वरी अखिल भारतीय भंसाली महासभा) कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती पूजा भंसाली (सरपंच ग्राम पंचायत घूघरा-अजमेर) श्रीमती क्षमा आर. कौषिक (सचिव एवं मुख्य कार्यकारी) श्री अनुराग सक्सेना (संयुक्त निदेषक) डॉ. भगवान सहाय षर्मा (उपनिदेषक भ्त्क् द्ध श्री तरूण षर्मा (अति. निदेषक) आदि द्वारा दिव्यांग बच्चों के संग केक काटकर संस्था स्थापना दिवस की बधाईयां दी । मुख्य अतिथि श्री भंसाली ने उद्बोद्धन के दौरान बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, राजस्थान की पुरानी संस्थाओं मे एक है जो मानव एवं समाज सेवाकार्य मे विषेश पहचान रखती है संस्था का कार्य 1975 मे बाढ से पीडित मानव की मदद के साथ षुरू हुआ । दिव्यांगजन के साथ उत्कृश्ट मानव सेवा का कार्य कर रही है ये भी आत्मनिर्भर बन रहे है जो समाज का अभिन्न अंग बनेंगे। संस्था षिक्षा के साथ बेहतरीन संस्कार भी दे रही है । सागर कॉलेज व मीनू स्कूल के दिव्यांब बच्चों ने सामूहिक नृत्य कर सबका मन मोह लिया । श्रीमती कौषिक ने संस्था कार्यकर्ताओं और बच्चों को संस्था स्थापना दिवस की बधाई दी ।

कार्यक्रम के समापन मे संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती कौेषिक व श्री कौषिक का षॉल व साफा पहना कर संस्था स्थापना दिवस की बधाई देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था कार्यकर्ताओं ने सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किये । कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों को भंसाली परिवार (घूघरा-अजमेर) द्वारा अल्पाहार करवाकर सेवा कार्य किया गया । कार्यक्रम मे संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाईन, कैलाष सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेषन परियोजना, समुदाय आधारित कार्यक्रम, सागर कॉलेज, मीनू स्कूल, आजीविका संवर्द्धन, दक्ष वोकेषनल आदि के कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री ईष्वर षर्मा द्वारा किया गया ।

राकेष कुमार कौषिक
निदेषक
9829140992

error: Content is protected !!