गौशाला के चतुर्थस्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन

केकड़ी 18 जुलाई(पवन राठी)बढ़ते कदम गौशाला के चतुर्थ स्थापना दिवस पर 21 जुलाई कर उप लक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर संकल्प कोचिंग सेंटर परिसर में एवम रात्री 8 बजे सुंदर कांड पाठ पवन सूत बालाजी मंदिर अजमेर रोड पर आयोजित किया जाएगा।
21 जुलाई को महेश वाटिका में दोपहर 2 से 4 बजे तक भजन एवम कीर्तन होंगे अपरान्ह 4 से 5 बजे तक स्थापना एवम भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा उसके तत्तकाल बाद स्नेह भोज का कार्यक्रम होगा।

error: Content is protected !!