मतदान से हुई सभी निर्वाचित
=======================
केकड़ी 18 जुलाई (पवन राठी) पटेल बालिका माध्यमिक विद्यालय में कन्या भारती के सोमवार को सम्पन्न चुनावो में मतगणना के बाद अंजली चौधरी अध्यक्षशिवानी चौधरी उपाध्यक्ष साक्षी गौतम सचिव खुशी सेन सह सचिव परी जेन कोषाध्यक्ष साक्षी चौहान सह कोषाध्यक्ष महिमा वर्मा व्यवस्थापक एवम अनीशा चौधरी को सह व्यवस्थापक पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।कन्या भारती की कार्यकारिणी में पलछिन काण्डलोत संजना झारोटिया प्रियांशी जैन टीना कुमारी बैरवा ऋषिका साहू ज्योति कंवर राठौड़ मिस्टी टांक व मानसी सोनी को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया।
प्रधानाध्यापिका माया ओझा ने बताया कि इन चुनावो में कक्षा 6 से 10 तक कि छात्राओं ने भाग लिया।सभी पदों के लिए चार चार उम्मीदवार मैदान में थे।
मतगणना के परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार की और से सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई।