जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में सेवादल कार्यकर्ता शामिल

अजमेर (22 जुलाई 22 ) केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अजमेर जिले में जिलाधीश कार्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं ब्लाक अध्यक्ष सम्मिलित हुये |अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी एजेंसी ईडी द्वारा बिना किसी वजह से कार्यालय में बुलाकर बे वजह परेशान किया जा रहा है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर जिलाधीश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें कई नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी एजेंसी ईडी, सीबीआई ,जांच पड़ताल के नाम पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। जो बदले की भावना प्रतीत होती है अतः ऐसी हरकतों से केन्द्र सरकार को बाज आना चाहिए अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी | वक्ताओं ने कहा कि दैनिक उपभोग में आने वाले खाद्य पदार्थों, घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और जीएसटी लगाकर जो 70 साल में कांग्रेस ने नहीं किया वह काम भाजपा सरकार कर रही है । देश में आम गरीब जनता को *महंगाई की मार* से परेशान किया जा रहा है अतः कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की गतिविधियों अथवा इनकी नीतियों का विरोध करती है धरने के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया इस कार्यक्रम में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाडा, विकास मीणा, विवेक कड़वा, डा राकेश शर्मा, ग्यानचंन्द गोखरू, राजेंद्र कोठारी ,दिनेश कुमार धूत ,श्याम नागौरी, मोहम्मद इकबाल हुसैन ,धर्मी चंद गुर्जर ,संपत बाबेल ,गुरु भेद सिंह, विनोद सेन, जितेंद्र कुमार चौधरी विधायक मसूदा राकेश पारीक, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, अजमेर जिला शहर अध्यक्ष विजय जैन, ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, शहर जिला कांग्रेस सेवादल एवम पार्षद अध्यक्ष विक्रम सोनी सहित सैंकड़ों कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल

error: Content is protected !!